खेल

Hylo Open: मेघना रेड्डी और अच्युतादित्य-अर्जुन की जोड़ी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने से चूकी

डेस्क: भारतीय महिला एकल खिलाड़ी मेघना रेड्डी मारेड्डी और पुरुष युगल जोड़ी अच्युतादित्य राव डोड्डावरापु तथा अर्जुन रेड्डी पोचाना को मंगलवार को हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकामी हाथ लगी। दोनों को क्वालीफाइंग दौर के अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

मेघना को श्रीलंका की रानिथमा लियानागे ने महज 27 मिनट में 21-9, 21-10 से हराया। वहीं, अच्युतादित्य और अर्जुन की जोड़ी ने स्विट्जरलैंड के यान ओर्तेउ और मिन्ह क्वांग फाम को कड़ी टक्कर दी, लेकिन 50 मिनट तक चले मुकाबले में 9-21, 22-20, 11-21 से हार गई।
पीवी सिंधू पर रहेंगी निगाहें
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू महिला एकल के पहले दौर में तुर्किये की नेस्लिहान अरिन से भिड़ेंगी। सिंधू पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन में उपविजेता रही थीं।
महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में अश्मिता चालिहा, देविका सिहाग, आकर्षी कश्यप, मालविका बंसोड़ और उन्नति हुड्डा भी भारतीय चुनौती पेश करेंगी। पुरुष एकल में लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, किरण जॉर्ज और तरुण मन्नेपल्ली भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *