राष्ट्रीय

BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा की अचानक तबीयत हुई खराब, अस्पताल में भर्ती

डेस्क : भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह भोपाल से मुंबई आ रही थी कि तभी मुंबई एयर पोर्ट उतरने के बाद लॉन में उनकी तबीयत बिगड़ गई. पास में मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ से उन्होंने अपनी तकलीफ को बताया. इसके बाद एयरपोर्ट पर ही डॉक्टर को बुलाना पड़ा और उन्हें मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती करने का निर्णय लिया. साध्वी अभी नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

 

NEWS WATCH