अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दरभंगा द्वारा महासंघ कार्यालय पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
दरभंगा (नासिर हुसैन) । बिहार राज्य अराज्यपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दरभंगा द्वारा महासंघ कार्यालय लहेरियासराय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी विषय पर महासंघ के अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी का विषय प्रवेश रखते हुए कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने महिला दिवस के प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा जिस प्रकार सभी धर्म में पर्व त्यौहार होता है उसी प्रकार महिलाओं के लिए 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर्व त्यौहार है! महिला दिवस के कारण ही महिलाओं को समान अधिकार मिला जब 1960 ईस्वी में अपने हक हक्कू की रक्षा, मतदान का अधिकार, पुरुषों के तरह सामान मजदूरी के लिए आवाज उठाई और उन्हें हक मिला! 1975 ईस्वी में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता प्रदान किया तथा उसके बाद ही विश्व स्तर पर महिला दिवस मनाया जाने लगा! महिला दिवस का ही फलाफल है कि महिलाएं आगे बढ़कर संसदीय राजनीति में आगे आई और जनप्रतिनिधि बनी! आज कामकाजी महिलाओं को कार्य स्थल पर सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित किया जाए,महिला कर्मियों पर अत्याचार, शोषण, यौन पर हमले रोक लगाई जाए ,महिलाओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित किया जाए , लैंगिक भेदभाव पर रोक लगाई जाए, महिलाओं को रोजगार के लिए समान अवसर मुहैया कराई जाए आदि मांगों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन जारी है! विचार गोष्ठी के बाद महासंघ कार्यालय से कामकाजी महिलाओं से जुड़े मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए आईजी कार्यालय से व्यवहार न्यायालय लहरियासराय टावर तक प्रदर्शन निकाला गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व संयोगिता देवी,प्रियंका कुमारी, शमशाद बेगम ,रेखा कुमारी, निशा कुमारी,देवता चौधरी आदि ने नेतृत्व किया गया।