राष्ट्रीय

कांग्रेस मुख्यालय में चले जूते, आपस में भिड़े कार्यकर्ता; जमकर हुई गाली-गलौच और धक्का मुक्की

डेस्क: यूपी कांग्रेस मुख्यालय में हंगामे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार को लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भी भिड़ गए। ये मामला तब सामने आया जब, कांग्रेस कार्यकर्ता नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह के लिए जुटे हुए थे। आरोप है कि अवध जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी और अजय राय के बीच विवाद हुआ। इसके बाद अजय राय के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते गाली-गलौच भी होने लगी। इस दौरान कार्यकर्ता धक्का-मुक्की करते भी देखे गए। वहीं इस पूरी घटना पर बीजेपी ने भी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी ने एक्स पर “मोहब्बत की दुकान में जूतम-पैजार” लिखा।

जानकारी के मुताबिक आज यूपी की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद का पदभार ग्रहण समारोह था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में इकट्ठा हुए थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अवध जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी और अजय राय के समर्थकों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान ममता चौधरी पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद अजय राय के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। विवाद के बाद अजय राय ने प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद से शिकायत करते हुए ममता चौधरी को पार्टी से बाहर करने की मांग की। अजय राय ने कहा कि ऐसे लोगों से पार्टी की छवि खराब होती है। हालांकि बाद में समझा बुझा कर मामला शांत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *