डेस्क: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित जीएमसीएच में इलाजरत अपनी मां की देखरेख कर रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी निजी कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान रविरंजन के रूप में हुई है। वह अस्पताल रोड स्थित किराये के मकान में रहता था और जीएमसीएच में निजी कर्मी के रूप में काम करता था। बताया गया है कि बैरिया थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति अपनी पत्नी का ऑपरेशन कराने के लिए एक अक्टूबर को जीएमसीएच आया था। उसकी 14 वर्षीय पुत्री भी मां की देखरेख के लिए अस्पताल में रुकी थी। रविवार को दोपहर करीब 3:30 बजे किशोरी का पिता दवा लाने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान आरोपी वाडर् में पहुंचा और स्लाइन चढ़ाने के बहाने किशोरी से संपकर् किया।
आरोप है कि उसने किशोरी को अपना मोबाइल नंबर देकर फोन करने को कहा और बाद में बहला-फुसलाकर अपने किराये के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़तिा ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। इससे डरी किशोरी काफी देर तक चुप रही। पिता के लौटने पर वह रोती और सहमी हुई मिली। परिजनों के पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी निजी कर्मी है और जीएमसीएच में काम करता था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कारर्वाई की जा रही है।


