बिहार

BPSC 72वीं प्रीलिम्स फिर टली, 25 अक्टूबर की परीक्षा स्थगित; नई तारीख का इंतजार

डेस्क: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को एक बार फिर अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए टाल दिया है। यह परीक्षा 25 अक्टूबर को होनी थी लेकिन अब नहीं होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख का की जानकारी विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

आप को बता दें कि बीपीएससी की ओर से 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने को निर्णय लिया गया था। फिलाहाल परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना में परीक्षा स्थगित किए जाने के पीछे ‘अपरिहार्य कारण’ का उल्लेख किया गया है। हालांकि, आयोग ने इन कारणों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया है। आयोग की इस घोषणा के बाद लाखों अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि का इंतजार करना होगा।

बीपीएससी की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा राज्य की सबसे महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं में गिनी जाती है और हर वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इसमें शामिल होते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1186 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और अभ्यर्थी लंबे समय से प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। ऐसे में परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थियों की तैयारियों की समय-सीमा भी बढ़ गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाओं के लिए बीपीएससी की वेबसाइट और आयोग की ओर से जारी अधिसूचनाओं पर नजर बनाए रखें। नई परीक्षा तिथि और अन्य आवश्यक निर्देश आयोग द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *