डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने “सेवा संकल्प अभियान” के तहत 50,000 से ज्यादा दिल्ली जल बोर्ड (DJB) पेंशनर्स और उनके पारिवार वालों के के लिए कैशलेस हेल्थकेयर सुविधा शुरू की। इससे उन्हें पैनल में शामिल अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस नई सुविधा में इमरजेंसी, प्लान्ड और नॉन-इमरजेंसी इलाज के साथ-साथ मेडिकल टेस्ट भी शामिल होंगे। इसका मकसद लाभार्थियों के लिए पहले से पेमेंट करने और लंबे समय तक चलने वाली रीइंबर्समेंट (खर्च की गई रकम की वापसी) की प्रक्रिया के बोझ को खत्म करना है।
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सुविधा DJB पेंशनभोगियों, कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करती है। उन्होंने कहा, ‘आज, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान – जो देश के लिए प्रधानमंत्री की 25 साल की समर्पित सेवा का प्रतीक है – हम एक लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर रहे हैं: दिल्ली जल बोर्ड में सेवा करने वाले हज़ारों पेंशनभोगियों, कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके जीवन के इस पड़ाव पर – जब उन्हें सरकारी मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी – पहले कैशलेस मेडिकल सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी सरकार ने अब इन सभी पेंशर्स के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करा दी हैं, जिससे दिल्ली जल बोर्ड से रिटायर हुए लोगों को बहुत राहत मिली है… पिछली सरकारों ने न तो कर्मचारियों की मुश्किलों पर ध्यान दिया और न ही उनके कल्याण की परवाह की।’ दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार पैनल में शामिल अस्पतालों में 50,000 से ज्यादा DJB पेंशनभोगियों और पारिवार वालों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा शुरू की गई है।


