डेस्क : प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर पुलिसकर्मियों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में अरमान फरार था। यूपी पुलिस ने 5 लाख का इनाम घोषित कर दिया था। अब पता चला है कि वो बिहार की गया सेंट्रल जेल में बंद है।
अरमान पर वहां एक फायरिंग का केस दर्ज था, इसी मामले में वह बिहार में सरेंडर करके जेल चला गया था। यूपी पुलिस ने अरमान को प्रयागराज लाने के लिए बहार की अदालत में ट्रांजिट रिमांड अर्जी डाली है।
अरमान की फैमिली ने भी कोर्ट में एप्लिकेशन डालकर यूपी पुलिस द्वारा एनकाउंटर करने की आशंका जताई है और मांग की है कि अरमान को यूपी पुलिस के हवाले न किया जाए।


