हरियाणा

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: इस व्यस्त रूट पर बिछेंगी दो नई पटरियां, सफर होगा और ज्यादा सुगम

डेस्क: उत्तर भारत के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शुमार दिल्ली-पानीपत-अंबाला 198 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने की परियोजना को अब बड़ी रफ्तार मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी विशेष रेल परियोजना के तहत रेलवे ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उत्तर रेलवे (निर्माण संगठन) ने विशेष रेल परियोजना के अंतर्गत पानीपत और समालखा तहसील के 13 गांवों व क्षेत्रों की कुल 8.2719 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके जरिए केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की अपनी स्पष्ट मंशा जाहिर कर दी है।
दिल्ली-पानीपत-अंबाला रेल मार्ग देश के सबसे व्यस्त रूटों में से एक है, जिस पर दैनिक यात्रियों की पैसेंजर ट्रेनों के अलावा लंबी दूरी की सुपरफास्ट, एक्सप्रेस, वंदे भारत और मालगाड़ियों का भारी दबाव रहता है। इस रूट पर तीसरी और चौथी लाइन बिछ जाने से ट्रेनों के परिचालन की क्षमता में काफी बढ़ोतरी होगी और यात्रियों को लेट-लतीफी से बड़ी राहत मिलने के साथ उनकी यात्रा और अधिक सुगम हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *