डेस्क : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया है। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल को महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरियाणा के राज्यपाल ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश के अनुसार, सुधीर राजपाल को अब वित्त और योजना विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 1990 बैच के IAS अधिकारी सुधीर राजपाल वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन विभागों तथा पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


