जिला दरभंगा प्रादेशिक बिहार स्थानीय

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सरोज कुमार झा ने एनआर कटवाया, नामांकन की तैयारी तेज

दरभंगा : दरभंगा स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से सरोज कुमार झा ने आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। नामांकन की प्रक्रिया के तहत उन्होंने एनआर कटवा लिया है।

सरोज कुमार झा भारतीय जनता पार्टी, बिहार के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। लंबे समय से संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे झा अब स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अपनी दावेदारी को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं।

उनके चुनावी संकल्प-पत्र में शिक्षा, रोजगार, पारदर्शिता और विकास को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है। इसमें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में सत्र नियमित करने, समय पर परीक्षा कैलेंडर लागू कराने, रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, स्नातक संवाद मंच तथा अतिथि एवं संविदा शिक्षकों के सम्मान जैसे विषय शामिल हैं।

संकल्प पत्र के अनुसार, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के स्नातकों से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सामने लाने की बात कही गई है।

एनआर कटवाए जाने के बाद अब नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पर सबकी नजर है। उनके चुनावी मैदान में उतरने से दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *