दरभंगा, 01 अक्टूबर 2026:-दिव्यांगजनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज बुनियाद केंद्र, बहादुरपुर में एक विशेष वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
दरभंगा के जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में आज 12 लाभुक दिव्यांगजनों को निःशुल्क बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की गई।
इस वितरण कार्यक्रम में सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, दरभंगा आशीष अमन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने लाभुकों को ट्राई साइकिल की चाबी सौंपते हुए कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिल जाने से इन सभी लाभुकों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी,जिससे वे अपने दैनिक कार्य और रोजगार सुगमता से कर सकेंगे।
उक्त कार्यक्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय और बुनियाद केंद्र के सभी कर्मीगणों की भी सक्रिय भूमिका रही।
ट्राई साइकिल पाकर सभी 12 दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने इस कल्याणकारी पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


