मनोरंजन

Bigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का घर से कटा पत्ता!

डेस्क : सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते का ट्विस्ट काफी चौंकाने वाला होने वाला है। शो में वीकेंड का वार से पहले ही एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने की खबर सामने आ रही है। लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक, घर में होने वाले मिड वीक एविक्शन में एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि कैप्टेंसी के दावेदारों को ही एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन छीनने का मौका मिलने वाला है।

मिड वीक एविक्शन में कौन हुआ बाहर?
‘बिग बॉस’ से जुड़ी अंदर की खबरें शेयर करने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक, रीति तिवारी मिड वीक एविक्शन में घर से बेघर होने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वीकेंड का वार से पहले ही रीति का ‘बिग बॉस 20’ का सफर खत्म हो जाएगा। दरअसल, हाल ही में घर में कैप्टेंसी की दावेदारी को लेकर टास्क हुआ। लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग टास्क रखे गए थे। लड़कियों वाले टास्क में माही विज और उदिति सिंह ने बाजी मारी और कैप्टेंसी की दावेदार बन गईं। वहीं लड़कों के टास्क के बाद यंग डीएसए भी कैप्टेंसी की रेस में शामिल हो गए।

कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीनी लाइफलाइन
इसके बाद माही विज, उदिति सिंह और यंग डीएसए को नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक की लाइफलाइन छीनने का मौका दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों आपसी सहमति से रीति तिवारी का नाम चुनेंगे। बताया जा रहा है कि रीति की एक लाइफलाइन पहले ही खत्म हो चुकी थी। अब दूसरी लाइफलाइन भी छिनने के बाद वह उसी वक्त शो से बाहर हो जाएंगी। हालांकि, इस पूरे ट्विस्ट की पुष्टि अपकमिंग एपिसोड के प्रसारण के बाद ही होगी।

इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ में कुल 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में हैं। इनमें रीति तिवारी, आम्रपाली दुबे, माही विज, स्काउट ओपी, अमन गांधी, कनिका मान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम का नाम शामिल है। वहीं कैप्टन गुल्लू के अलावा अरिश्फा खान और आसिफ खान नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं। अब रीति तिवारी के मिड वीक एविक्शन के बाद वीकेंड का वार में भी कोई और कंटेस्टेंट घर से बाहर होगा या नहीं, यह आने वाले एपिसोड में साफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *