डेस्क: देश का सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) क्लेकशन सितंबर में सालाना आधार पर 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2,03,521 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
पिछले साल सितंबर में सकल GST संग्रह की तुलना में इस साल सितंबर में राजस्व में 14.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 12.46 लाख करोड़ रुपए संग्रह
आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल से सितंबर तक की पहली छमाही में कुल सकल GST संग्रह 12,46,278 करोड़ रुपए रहा। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 11.6 प्रतिशत अधिक है।


