पटना: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नीतीश कुमार को लेकर सोनिया गांधी की कथित ‘गद्दार’ टिप्पणी पर बिहार की सियासत गरमा गई है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पलटवार करते हुए कहा कि “इस धरती पर ऐसा कोई नहीं, जो नीतीश कुमार को नियंत्रित कर सके।”
वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन में देशहित में काम किया है।
2024 में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन छोड़कर NDA में लौटने के फैसले को लेकर कांग्रेस की बैठक में हुई चर्चा अब बिहार की राजनीति में नया मुद्दा बन गई है।
आशुतोष झा


