मेरठ ज़िला अदालत के ज़िला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने चर्चित ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर केस में साहिल और मुस्कान को दोषी ठहराया है। इस मामले में मर्चेंट नेवी कर्मचारी सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अदालत ने पिछले डेढ़ साल में 126 सुनवाइयों के दौरान 22 से ज़्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए। अब अदालत 15 दिन बाद सज़ा का ऐलान करेगी। देखते हैं कि मुस्कान और साहिल को मौत की सज़ा मिलती है या नहीं।


