मनोरंजन

‘दृश्यम 3’ के सामने होगी ‘प्रेम कीटाणु’ की दस्तक, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आमने-सामने आएंगी दो अलग अंदाज की फिल्में

डेस्क: 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती(Gandhi Jayanti) के मौके पर सिनेमाघरों (Cinemas)में दर्शकों को दो बिल्कुल अलग तरह की फिल्मों का सामना होने वाला है। एक तरफ अजय देवगन(Ajay Devgn’s) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ (anticipated film ‘Drishyam 3’)रिलीज होने जा रही है तो दूसरी ओर ‘प्रेम कीटाणु’ दर्शकों को रोमांस और कॉमेडी का हल्का फुल्का अनुभव देने के लिए तैयार है। दोनों फिल्मों की कहानी और जॉनर एक दूसरे से काफी अलग हैं। ऐसे में लंबे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर इनकी रिलीज को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है।
‘दृश्यम 3’ की बात करें तो यह ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी है और कहानी को एक अहम पड़ाव तक ले जाने वाली फिल्म के तौर पर पेश की जा रही है। फिल्म में एक बार फिर विजय सालगांवकर का किरदार केंद्र में है। विजय का किरदार अपनी चालाकी और परिस्थितियों से निकलने की क्षमता के लिए जाना जाता है। पिछली फिल्मों में दिखाई गई घटनाओं के बाद अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि कहानी आखिर किस मोड़ पर पहुंचेगी और विजय के सामने इस बार कौन सी नई चुनौती खड़ी होगी।
फिल्म में सस्पेंस के साथ फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलेगा। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों से जुड़े दर्शकों के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसे कहानी के अंतिम पड़ाव से जोड़कर देखा जा रहा है। अजय देवगन के अलावा फिल्म में फ्रेंचाइजी से जुड़े कई अहम कलाकार नजर आएंगे। यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।
वहीं ‘प्रेम कीटाणु’ पूरी तरह अलग माहौल वाली फिल्म है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसकी कहानी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर खासकर गुड़गांव के माहौल में आगे बढ़ती है। फिल्म में प्यार दोस्ती कॉलेज लाइफ और युवाओं की जिंदगी में आने वाली उलझनों को हल्के फुल्के अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में वीर पहाड़िया आफिया सईद अपारशक्ति खुराना राकेश बेदी और निखिल विजय अहम भूमिकाओं में हैं।
‘प्रेम कीटाणु’ का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। इससे पहले वह ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म की कहानी और ट्रीटमेंट को देखते हुए इसका फोकस खासतौर पर युवा दर्शकों और रोमांटिक कॉमेडी पसंद करने वाले लोगों पर नजर आता है।
दोनों फिल्मों के दर्शक वर्ग में बड़ा अंतर है। ‘दृश्यम 3’ जहां क्राइम थ्रिलर सस्पेंस और फैमिली ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों को आकर्षित कर सकती है वहीं ‘प्रेम कीटाणु’ का झुकाव युवाओं कॉलेज स्टूडेंट्स और हल्की फुल्की प्रेम कहानी पसंद करने वाले दर्शकों की ओर है।

बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म को दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है यह रिलीज के बाद सामने आएगा। शुरुआती प्रदर्शन के साथ दर्शकों की प्रतिक्रिया और समीक्षाओं का असर आगे की कमाई पर पड़ सकता है। फिलहाल 2 अक्टूबर का दिन फिल्म प्रेमियों के लिए खास होने वाला है क्योंकि एक ही दिन सस्पेंस और रोमांटिक कॉमेडी के दो अलग रंग सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *