दरभंगा

डीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई आत्मा शासी परिषद की बैठक

दरभंगा, 29 सितंबर 2026 :- कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) की शासी निकाय की बैठक आज जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

 

बैठक में कृषि विस्तार सुधारों, वार्षिक कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन और आधुनिक कृषि तकनीकों को जमीनी स्तर के किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने जिले में एक सफल कृषक उत्पादक संगठन (FPO) की उल्लेखनीय प्रगति का विशेष उल्लेख किया। इसे सामूहिक खेती, बेहतर बाजार पहुंच और आय वृद्धि के माध्यम से स्थानीय किसानों को सशक्त बनाने का एक बेहतरीन उदाहरण बताया गया।

 

उन्होंने गन्ना खेती के लिए विशेष प्रशिक्षण,गन्ने की व्यावसायिक संभावनाओं पर जोर देते हुए, डीएम ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानीय किसानों को उन्नत खेती और प्रबंधन तकनीकों से अवगत कराने के लिए राज्य के भीतर और बाहर के प्रतिष्ठित संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

 

उन्होंने आत्मा योजना के तहत फसल विविधीकरण और जैविक खेती जैसी विभिन्न किसान-हितैषी पहलों की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया।

 

प्रौद्योगिकी के अंतर को पाटने और छोटे किसानों तक समय पर परामर्श सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) और संबद्ध क्षेत्रों के बीच तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

बैठक का समापन संबंधित विभागों को कृषि परियोजनाओं में तेजी लाने, किसान रुचि समूहों को बढ़ावा देने और कार्य निष्पादन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देशों के साथ हुआ।

 

इस बैठक में परियोजना निदेशक (आत्मा) सहित जिले के कृषि पदाधिकारी एवं संबद्ध विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *