लखनऊ। श्राद्ध पक्ष के अवसर पर पितरों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज से महानगर स्थित शालीमार गैलेंट के ब्लू लॉज, ए टावर में शुरू होगा। पांच दिवसीय यह आयोजन 30 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा।
आयोजन में परम पूज्य स्वामी श्री कौशिक चैतन्य जी महाराज के सान्निध्य में श्रीमद्भगवद्गीता के आठवें अध्याय ‘अक्षर ब्रह्म योग’ पर प्रवचन एवं आध्यात्मिक चर्चा होगी। आयोजन का उद्देश्य गीता के ज्ञान को जनसामान्य तक पहुंचाने के साथ-साथ श्राद्ध पक्ष में पितरों के प्रति श्रद्धा, स्मरण और कृतज्ञता की भारतीय परंपरा को रेखांकित करना है।
आयोजकों के अनुसार, गीता ज्ञान यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं से जुड़ने तथा धर्म, ज्ञान और भक्ति के मार्ग को समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से सपरिवार सहभागिता का आह्वान किया गया है।
इस अवसर के यजमान श्री महेन्द्र राजावत एवं परिवार (दिल्ली) हैं। आयोजन समस्त ए टावर परिवार की ओर से किया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण
गीता ज्ञान यज्ञ
श्रीमद्भगवद्गीता — आठवां अध्याय, अक्षर ब्रह्म योग
अवधि: 30 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026
समय: शाम 5:30 से रात 8 बजे तक
स्थान: ब्लू लॉज, ए टावर, शालीमार गैलेंट, महानगर, लखनऊ


