मनोरंजन

नानी की द पैराडाइज से कट गया इस एक्टर का 7 मिनट लंबा सीन

डेस्क: साउथ सुपरस्टार नानी के लिए साल 2026 खुशियों की सौगात लेकर आया है. इस साल उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म द पैराडाइज रिलीज हुई है. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ओपनिंग डे पर ही नानी की इस फिल्म ने 75 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर दिखा दिए हैं. वीकेंड तक इस फिल्म के और भी शानदार कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है. फिल्म ने शुरुआत तो ताबड़तोड़ की है लेकिन फिल्म का एक एक्टर मौजूदा समय में नाखुश नजर आ रहा है.

वजह फिल्म की कमाई नहीं है बल्कि फिल्म में उसके कटे हुए सीन्स हैं. एक्टर रेमो रहीम का ऐसा मानना है कि इस फिल्म से उनके 7 मिनट के सीन्स हटा दिए गए हैं. इस बात से एक्टर नाखुश नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म से जुड़ा ये मामला आखिर क्या है.
इंस्टाग्राम पर रेमो रहीम ने विस्तार से इस बारे में बात की है. उन्होंने बताया है कि फिल्म से उनके करीब 7 मिनट के सीन्स काट दिए गए. दूसरी फाइट में उनके कई सारे सीक्वेंस थे लेकिन रनटाइम को कम करने की वजह से उसे काट दिया गया. फिल्म लेंथ को लेकर मेकर्स की मजबूरी को समझते हुए एक्टर ने अपने सीन्स हटाए जाने पर नाखुशी जताई है. लेकिन इसी के साथ रेमो ने ये अपील भी की है कि फिल्म को लेकर चल रहे नेगेटिव बातों को दरकिनार कर दर्शक एक बार इस फिल्म को जरूर देखें और मूवी का आनंद लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *