दरभंगा, 22 सितंबर 2026 :-सहायक निदेशक नियोजन जिला नियोजनालय दरभंगा द्वारा बताया गया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय दरभंगा के माध्यम से दिनांक-26 सितम्बर 2026 को शान्तिनायक +2 उच्च विद्यालय, बहेड़ी, दरभंगा के परिसर में 10:00 बजे पूर्वाहन से 4:00 बजे अपराहन् तक एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार के शिक्षित अभ्यर्थी कों रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस नियोजन मेला में स्थानीय नियोजकों को मिलाकर कुल 25 नियोजकों के आने की संभावना है। इन 25 नियोजकों द्वारा कुल 3000 से अधिक रिक्तियाँ दी जाएगी। सभी आवेदकों को यह सूचित किया जाता है कि वे अपना निबंधन detjob.bihar.gov.in पर कर अपने निबंधन आई० डी० के द्वारा Niyojan Mela 2026 में जाकर जितने भी नियोजक मेले भाग ले रहे है, हेतु आवेदन कर सकते है।
आवेदन की प्रक्रिया दिनांक-11.09.2026 से ही प्रारंभ की जा चुकी है,जिसकी अंतिम तिथि दिनांक-26.09.2026 के अपराहन् 2:00 बजे तक तय की गई है। आवेदकों की सुविधा के लिए स्कैनर / लिंक/प्रारूप इस विज्ञप्ति के साथ संलग्न की जा रही है। सभी रोजगार के इच्छुक आवेदकों से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर रोजगार के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ, साथ ही पहले से ही निबंधन और रोजगार अवसरों हेतु आवेदन भी कर ले। अभ्यर्थी अपना बायोडाटा अवश्य साथ लाऐ।


