राष्ट्रीय

जलकुंभी के बीच फंस गए सांसद पप्पू यादव, घंटों तक नाव पर अटके

डेस्क: बिहार के कई जिलों में बाढ़ की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव समस्तीपुर पहुंचे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए मोहद्दीनगर इलाके में पहुंचे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए वह एक छोटी डेंगी/नाव पर सवार हुए और जा रहे थे। इसी दौरान सांसद पप्पू यादव बीच नदी में फंस गए। जानकारी के मुताबिक नदी में ढेर सारी जलकुंभी थी, जिससे होकर गुजरते समय पप्पू यादव की नाव जलकुंभी में फंस गई। जलकुंभी में नाव फंस जाने की वजह से पप्पू यादव को कई घंटे तक बीच नदी में ही रुकना पड़ा।

वहीं सांसद पप्पू यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा, “मोहिउद्दीननगर में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जाने के दौरान मेरी डेंगी (छोटी) नाव फंस गई। पर मैं बाढ़ पीड़ितों की मदद को पूर्ण समर्पित हूं। इसके लिए जान प्राण धन सब न्योछावर है। सांसद पप्पू यादव ने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह नदी के बीच में फंसे हुए हैं। उनके चारों तरफ नदी में जलकुंभी दिखाई दे रही है। इस दौरान कुछ लोग जलकुंभी को हटाते हुए भी देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *