बिहार

बिहार MLC चुनाव के लिए RJD की पहली सूची जारी, 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित

डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार विधान परिषद के आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए शुक्रवार को छह अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल की ओर से जारी सूची के अनुसार, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप कुमार, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीतेश कुमार, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।

पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि दो अन्य सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के लिए आगामी चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *