राष्ट्रीय

दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट, 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

डेस्क: देश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होता दिख रहा है। दिल्ली में शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश से उमस से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और साथ ही कल यानी 12 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 24 राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से, आज 11 तारीख को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में; 13 और 14 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश में; 13 तारीख को मध्य महाराष्ट्र में; 13 और 14 तारीख को गुजरात क्षेत्र में; और 14 सितंबर 2026 को सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *