डेस्क: गुजरात के आणंद जिले के एक हॉस्टल में रहने वाली कम से कम 195 लड़कियां संदिग्ध फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार पड़ गईं। शुक्रवार को उनमें से 20 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि कि सभी लड़कियां खतरे से बाहर हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
जिला महामारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश पटेल ने कहा, ‘वल्लभ विद्यानगर के रनाक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने पिछली रात का खाना खाने के बाद शुक्रवार सुबह से ही उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत की।’ उन्होंने बताया कि उनमें से 20 को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है।

