स्थानीय

दरभंगा : सीएम नीतीश का 74वां जन्मदिन जदयू कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया

 


दरभंगा। (नासिर हुसैन) दरभंगा महानगर जनता दल यूनाइटेड के द्वारा दरभंगा नगर जिला जनता दल यूनाईटेड अध्यक्ष,माधव झा की अध्यक्षता में किलाघाट स्थित सुशीला विवाह भवन मे पार्टी कार्यालय में बिहार के नव निर्माणकर्ता,न्याय के साथ विकास के पुरोधा, सामाजिक समरसता के प्रणेता,युवाओ के मार्गदर्श्क विकास पुरुष,बिहार के मुख्यमंत्री,नीतीश कुमार और बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष,उमेश सिंह कुशवाहा के 74 वे जन्मदिवस पर उनके लंबी उम्र की प्राथना व दुआ करते हुए उनकी अच्छी सेहत की कामना कर कार्यकर्ताओ ने केक काटकर उनका जन्मदिन मुख्य अतिथि सह बेनीपुर के विधायक,प्रो. विनय कुमार चौधरी और पूर्व विधान पार्षद, डॉ दिलीप चौधरी की उपस्थिति मे मनाया। मौके पर श्री चौधरी ने अपने सम्बोधन मे कहा के मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार बिहार के युग पुरुष के रूप मे जाने जाते है ऐसे ही नहीं जाने जाते है उन्होंने जो बिहार के लिय किया है वो बिहार के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ है। इसलिए उपर वाले उनको लंबी उम्र प्रदान करे और ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे। वही डॉ दिलीप चौधरी ने कहा पूरा बिहार ही उनका पूरा परिवार है। इसलिए पूरा बिहार उनके 74 वे जन्मदिन पर उनके लम्बी उम्र की दुआओ के साथ उनके स्वस्थ जीवन के लिए दुआ मांगते है। माधव झा ने कहा विकास ही जिनका नारा है, वो नीतीश कुमार हमारे हैं
सुशासन एवं न्याय के साथ विकास के जरिये नये बिहार के शिल्पकार यशस्वी व जनप्रिय मुख्यमंत्री, विकास पुरुष, हम सब के मार्गदर्शक,नीतीश कुमार को हम उनके 74 वे जन्मदिन की बधाई देते है। इस अवसर पर बधाई देने वालों में जदयू के प्रदेश सचिव,ईश्वर मण्डल, शमशाद अली कमर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष,नवाब अख्तर,महिला नगर अध्यक्ष अंजुला शर्मा, दीपक सिन्हा,शशिचंद्र पटेल, श्याम मण्डल,राजेन्द्र राम,मनोज साह,श्याम किशोर राम,अजय सत्संगी,ठाकुर ईश्वर प्रसाद सिंह, अरविंद झा,मो इकबाल,मधु रंजन प्रसाद,तरुण मण्डल,प्रदीप महतो,पप्पू महाशेठ,विश्वंभर पासवान,अरविंद सत्संगी, आसिफ कमाल,अली हसन अंसारी,राजीव झा,रौशन झा,मो जमीदुल,अमर साह,पवन श्रीवास्तव,अशरफ,दीपक ज्योति,घनश्याम श्रीवास्तव, अंकुर,अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *