पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत से अभिभूत हूं : जीवेश कुमार मिश्रा
दरभंगा (नासिर हुसैन)। लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम में एनडीए परिवार की ओर से बिहार सरकार के नवनियुक्त राजस्व व भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी एवं नगर विकास व आवास मंत्री जीवेश कुमार का भव्य नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार दरभंगा पहुंचे संजय सरावगी एवं जीवेश मिश्रा का शानदार स्वागत किया गया। हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। मंत्री संजय सरावगी और जीवेश मिश्रा के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने दरभंगा के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों तक शानदार तैयारियां की थीं। जैसे ही दोनों नेता शहर में पहुंचे, समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और जमकर नारेबाजी की। इस बीच आतिशबाजी भी की गई, जिससे माहौल पूरी तरह से उत्सवी नजर आया। कार्यकर्ताओं ने बिठौली चौक, शिवधारा, बाजार समिति, आजमनगर, कादिराबाद, बेला मोड़, आयकर चौक, स्टेशन चौक, दोनार चौक, अललपट्टी चौक, बेता चौक एवं लहेरियासराय टावर चौक पर दोनों का भव्य स्वागत किया।
अपने स्वागत से अभिभूत होकर बिहार सरकार के नगर विकास व आवास मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि मंत्री बनने के बाद आज पहली बार दरभंगा आगमन पर जिस प्रकार से हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, इसके लिए वह सभी कार्यकर्ताओं, जिला भाजपा एवं एनडीए परिवार के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। वह विश्वास दिलाते हैं कि पार्टी ने जिस प्रकार से उनपर दोबारा भरोसा करके मंत्री पद का दायित्व दिया है, वह दरभंगा जिले के साथ-साथ पूरे बिहार के लोगों की चिंता करेंगे।
बिहार सरकार में राजस्व व भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि भाजपा के हर कार्यकर्ता का है, जिन्होंने कड़ी मेहनत से पार्टी को मजबूत किया है। सरकार प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित है और दरभंगा के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। मंत्री पद का दायित्व दिए जाने के लिए वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं बिहार के अपने सभी शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि वह अपनी ओर से दोनों मंत्री को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामना देते हैं तथा पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक यादव ने कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता मंत्री तक का सफर तय कर सकता है। आज जिस प्रकार से केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने संजय सरावगी एवं जीवेश कुमार को बिहार मंत्रिमंडल में दायित्व दिया है, यह अत्यंत खुशी की बात है एवं इससे कार्यकर्ताओं में उत्सवी माहौल है। बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी एवं पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में केवटी के विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, हायाघाट के विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद, बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी, अलीनगर के विधायक मिश्री लाल यादव, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी, पूर्व विधान पार्षद डॉ. दिलीप चौधरी, महापौर अंजुम आरा, उपमहापौर नाजिया हसन, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, विनय पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जदयू जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल, लोजपा आर के जिला अध्यक्ष देवेंद्र झा, हम के जिला अध्यक्ष मनोज सदा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, लहेरियासराय नगर अध्यक्ष श्रवन महतो, संगीत शाह, दरभंगा नगर अध्यक्ष रतन कुमार पासवान, रमेश झा, पिंटू भंडारी, अशोक नायक, विजय चौधरी, अंकुर गुप्ता, आर के दत्ता, राजेश रंजन, सचिन जैन, सुजीत मलिक, मुकुंद चौधरी, विकास चौधरी, गुलशन चौधरी, संतोष सिंह, बालेन्दु झा, सपना भारती, रमेश प्रसाद, नरेश राम, राकेश रोशन बिट्टू, आशुतोष कुमार, सौरभ कुमार झा, अशोक साह, संतोष पोद्दार, शंकर जायसवाल, सुंदरलाल चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, सोनी पूर्वे, कोमल झा, राजू पासवान, बबलू पंजियार सहित एनडीए के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।