11 तल्ले का होगा यज्ञ मंडप, पूजा के लिए बुलाए गए ऑनलाइन इंटरव्यू में सफल पंडित
दरभंगा (नासिर हुसैन) : लगमा ब्रह्मचारी कुटी आश्रम में 1 मार्च से होने वाले लक्ष चंडी यज्ञ व अति विष्णु महायज्ञ को लेकर प्रखंड अंचल व पुलिस प्रशासन के साथ पांच सदस्यीय यज्ञ कमिटी की बैठक हुई। प्रमुख प्रतिनिधि राजकुमार झा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष पशुपति झा,सचिव प्रो. बाबू साहेब झा सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। बताते चले की मिली जानकारी के अनुसार इस तरह का यज्ञ विश्व में पहली बार ये यज्ञ हो रहा है जिसमे यज्ञ मंडप 11 तल्ले का बनाया गया है। महायज्ञ के चयन समिति सदस्य, ग्रीस कुमार मिश्रा ने होने वाले यज्ञ को लेकर जानकारी देते हुए बताया के यज्ञ मे 101 कुंड बनाए जा रहे है 1 कुंड अति विष्णु के लिए है और 5 कुंड प्रतिष्ठा मंडप के लिए बनाए गए है। यह लक्ष चंडी महायज्ञ होने जा रही है। उन्होंने बताया के 10लाख आब्रिटी से यज्ञ होगा। इस यज्ञ मंडप के निर्माण मे लगभग 2 करोड़ की लागत आई है। जिसमे सिर्फ मिस्त्री का खर्च 20 रु लाख लागत आई है। इस यज्ञ मे कुल लागत 20 करोड़ बताई जा रही है। और 10 लाख की लागत से मूर्ति का निर्माण कराया जा रहा है जिसके लिए मधेपुर के कलाकार बना रहे साथ मे अपने सम्पर्क के और बाहर से भी कलाकारों को भी मूर्ति निर्माण के लिए बुला है और इस महायज्ञ मे देश के लगभग सभी जगहों से जगत गुरु इस महायज्ञ मे भाग ले रहे है। वागेश्वर बाबा के भी आने की संभवना जताई जा रही है। उनके भक्त भी आएगे और अपार भीड़ की कल्पना की जा रही है। जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर से लेकर हम कार्यकर्ताओ द्वारा भी पहल की जा रही है। किसी तरह की कोई घटना न होने पाए किसी को किसी तरह का कष्ट न होने पाए ख्याल रखा जाएगा। जिसके लिए पूरे मिथिलांचलवासी इस भव्य और बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए लगे हुए है। ताकि यहां आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई समस्या न होने पाए और खुशी-खुशी यज्ञ के बाद अपने अपने घरों को लौट जाए।श्री मिश्रा ने बताया के बागेश्वर धाम सरकार के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे है। बताते चले के यज्ञ के लिए जो पंडित आ रहे है उनका इंटरव्यू ऑनलाइन हुवा और जो पास हुए उनको ही बुलाया जा रहा है। दो यज्ञ एक साथ हो रहा है बागेश्वर महराज भी आरहे है उनके लिये जर्मन पंडाल बनाया जा रहा है।यज्ञ मे आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओ मे पीने के लिए साफ पानी, शौचालय, समुचित पार्किंग की व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गई। यज्ञ स्थल का जायजा लेते हुए सदर एसडीओ विकास कुमार ने मेला के लिए लाइसेंस, बैरेकेडिंग करने, वोलेंटियरस को पहचान पत्र निर्गत करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधा व सुरक्षा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। डीएसपी आशुतोष कुमार ने यज्ञ कमिटी को निर्देश देते हुए संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है।