डेस्क:केंद्र सरकार ने घरेलू ईंधन के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी एक ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन घरों में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) का कनेक्शन है, उन्हें अब अपना LPG (सिलेंडर) कनेक्शन तुरंत छोड़ना होगा। यह कदम मध्य पूर्व में चल रहे भीषण युद्ध और ‘हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) में ईंधन आपूर्ति बाधित होने के कारण पैदा हुए वैश्विक संकट के बीच उठाया गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें कहा गया है कि जिन घरों में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) का कनेक्शन और घरेलू लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) का कनेक्शन, दोनों हैं, उन्हें LPG कनेक्शन छोड़ना होगा और किसी भी सरकारी तेल कंपनी या उसके डिस्ट्रीब्यूटर से सिलेंडर रीफिल नहीं लेना होगा।
