राष्ट्रीय

दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर! फ्री बस यात्रा पर आया नया अपडेट

दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर! फ्री बस यात्रा पर आया नया अपडेट

अगर आप दिल्ली की बसों में फ्री सफर करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं की फ्री बस यात्रा में Pink Ticket से Pink Saheli Smart Card पर शिफ्ट होने की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है।

दरअसल, पहले फैसला था कि 1 सितंबर से बिना Pink Saheli Smart Card के महिलाओं को फ्री बस यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। 31 अगस्त तक पेपर वाला Pink Ticket जारी किया जाना था और इसके बाद Smart Card अनिवार्य होना था।

लेकिन अब सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए पेपर Pink Ticket की सुविधा 17 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है। यानी फिलहाल महिलाओं को फ्री बस यात्रा के लिए तुरंत परेशान होने की जरूरत नहीं है।

अब सवाल है कि Pink Saheli Smart Card आखिर है क्या?

ये एक National Common Mobility Card यानी NCMC आधारित स्मार्ट कार्ड है, जिसे पुराने पेपर Pink Ticket की जगह लाया जा रहा है। बस में चढ़ते समय कार्ड को इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन पर टैप करना होगा और इसी के जरिए फ्री यात्रा का रिकॉर्ड दर्ज होगा।

इस बदलाव के पीछे सरकार का मकसद सिर्फ पेपर टिकट खत्म करना नहीं, बल्कि फ्री यात्रा योजना को ज्यादा डिजिटल, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना भी है।

एक और बड़ा बदलाव ये है कि नई व्यवस्था में फ्री यात्रा का लाभ दिल्ली की पात्र महिला निवासियों से जोड़ा गया है। पहले Pink Ticket व्यवस्था में ऐसी पाबंदी नहीं थी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक करीब 19 लाख महिलाओं ने Pink Saheli Smart Card के लिए आवेदन या रजिस्ट्रेशन किया है। सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने के बाद महिलाओं को फ्री बस यात्रा का लाभ Smart Card के जरिए ही मिलेगा।

तो अगर आप दिल्ली की बसों में रोजाना सफर करती हैं, तो Pink Saheli Smart Card बनवाने में देरी न करें, क्योंकि 17 सितंबर के बाद सरकार इसे पूरी तरह लागू करने की तैयारी में है।

यानी फिलहाल फ्री बस यात्रा जारी है, लेकिन आने वाले दिनों में आपका Pink Ticket नहीं, Pink Saheli Smart Card ही आपकी फ्री यात्रा की चाबी बनने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *