राष्ट्रीय

सऊदी अरब से नई दिल्ली जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी के बाद अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद:  बम की धमकी मिलने के बाद एअर इंडिया की एक फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सऊदी अरब के दम्माम से नई दिल्ली जा रही इस फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया था।

विमान में बम होने की धमकी एक टिश्यू पेपर पर लिखी मिली थी। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

 

टॉयलेट में “बम” लिखा टिशू पेपर मिला

 

खबरों के अनुसार, बम की धमकी की खबर मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सऊदी अरब के दम्मम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट ने अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग की, जब एक क्रू मेंबर को टॉयलेट में “बम” लिखा हुआ नोट मिला। इस फ़्लाइट में 32 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट टर्मिनल 2 पर पहुंचाया गया है। फिलहाल एयरक्राफ़्ट की सिक्योरिटी जांच की जा रही है।

प्लेन में 32 यात्री थे सवार

 

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में 32 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट टर्मिनल 2 पर ले जाया गया है। फिलहाल, एयरक्राफ़्ट की सिक्योरिटी जांच की जा रही है। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन भी जांच में जुट गया है और इसका पता लगा रहा है इसके पीछे कौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *