डेस्क : सुमित और मोहित को यूपी पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया. दोनों शूटर बाइक से शामली से सोनीपत (हरियाणा) की तरफ भाग रहे थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया. पकड़े जाने के डर से उन्होंने फायरिंग की. जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी. दोनों तरफ से करीब 20 राउंड गोलियां चलीं. इसमें बदमाश सुमित (24) और मोहित (22) को गोली लग गई. पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दोनों ने अपने दो साथियों के साथ सिंगर की हत्या की थी. दो आरोपी सत्यम और आर्यन अभी फरार हैं.


