राष्ट्रीय

संभाजीनगर में FDA के एक अधिकारी को गुस्साई भीड़ ने घेरा, जबरन एक्सपायर बिस्कुट भी खिलाए

डेस्क: महाराष्ट्र में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की कार्रवाई इस समय काफी चर्चा केंद्र बनी हुई है. हाल में ही एफडीआई ने कई बड़े प्रतिष्ठानों पर एक्शन लेते हुए लाइसेंस सस्पेंड किया, जो कुछ पर भारी जुर्माना भी लगा है.

इस बीच संभाजीनगर में एक ऐसी घटना हुई है, जिसने लोगों की ध्यान अपनी ओर खींचा है.

 

दरअसल, संभाजीनगर में FDA के एक अधिकारी को गुस्साई भीड़ ने घेर लिया. आरोप है इस दौरान लोगों ने अधिकारी पर एक्सपायर्ड बिस्किट के पैकेट फेंके. इतना ही नहीं लोगों ने अधिकारी से कहा कि आप यह बिस्किट खाएं. घटना का वीडियो भी सामने आया है. लोगों का आरोप है कि अधिकारी ने दुकानदार को बचाने के लिए रिश्वत भी ली.

 

FDA अधिकारी को लोगों ने घेरा

 

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एफडीए के इस अधिकारी पर आरोप लगा कि उसने एक ऐसे दुकानदार को बचाने के लिए रिश्वत ली थी, जो कथित तौर पर एक्सपायर्ड सामान बेच रहा था. हंगामे के बीच ही कुछ लोगों ने उसके मुंह पर एक्सपायर्ड बिस्किट भी ठूंसने की कोशिश की. लोगों ने अधिकारी से कहा कि इस पहले आप खाइये.

 

लोगों में आक्रोश

 

जानकारी के अनुसार, लोगों में यह गुस्सा एक स्थानीय पान की दुकान पर एक्सपायर्ड सामान बेचे जाने की बात से भड़का था. लोगों का आरोप है कि दुकान से एक 2 साल के बच्चे ने नमकीन स्नैक्स मिक्स खरीदा, जिसको खाने के बाद वह बीमार पड़ गया. बच्चे को चक्कर आने लगे. हालत बिगड़ने के बाद उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.

इसी घटना के बाद लोगों में गुस्सा फैल गया, जिसके बाद उन्होंने एफडीए कार्यालय में संपर्क करने के बाद शिकायत दर्ज कराई. इसके कुछ समय बाद ही विभाग का एक अधिकारी वहां पहुंचा और जांच शुरू की. हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जांच से पहले ही उस नमकीन के पैकेट को हटा दिया गया, जिससे जुड़ी यह घटना थी.

 

पैसे लेकर केस रफा-दफा करने का आरोप

 

जांच के दौरान एफडीए के अधिकारी ने पाया कि पान की दुकान पर एक्सपायर्ड बिस्किट के कई पैकेट रखे गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया. वहीं, लोगों ने दावा किया कि भले ही जांच में एक्सपायर्ड बिस्किट मिले, लेकिन एफडीए के अधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. लोगों का आरोप है अधिकारी ने रिश्वत लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया.

 

घटना के बाद उठे सवाल

 

इस घटना के कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं. जहां एक ओर पूरे राज्य में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों में एक्शन जारी है, तो दूसरी ओर कुछ अधिकारी रिश्वत लेकर कार्रवाई ही नहीं कर रहे हैं. हाल के ही हफ्तों में कई बड़ी कंपनियों को एक्सपायर्ड सामान बेचने के मामले में नोटिस जारी किया गया है. ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *