केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे 23. 67 करोड़ की चार परियोजनाओं का उद्घाटन

करनाल, 29 अगस्त। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल 30 अगस्त को सुबह 9 बजे करनाल स्मार्ट सिटी की 23. 67 करोड़ की चार बड़ी परियोजनाओं को उद्घाटन करेंगे। प्रशासन की ओर से उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उपायुक्त एवं स्मार्ट सिटी करनाल के सीईओ डा. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि मनोहर लाल सबसे पहले शक्ति कॉलोनी कॉम्पलेक्स स्थित करीब 4.03 करोड़ और 2400 वर्ग मीटर में बने मिक्सड यूज डेवलपमेंट (मिश्रित प्रयुक्त विकास) के तहत बनाए गए ऑब्जरवेशन सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। इसमें भूतल के अलावा प्रथम व द्वितीय तल बनाए गए है। इसका कवर्ड एरिया 1733.40 वर्ग मीटर हैं। प्रथम तल पर दो कार्यालय कक्ष, स्टोर, दो बाल कल्याण समिति कक्ष, मनोरंजन कक्ष, डाइनिंग हॉल, दो बेडरूम और काउंसलिंग रूम प्रथम तल पर डोरमेटरी कक्ष, दो कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, पांच शौचालय और पांच बाथरूम, द्वितीय तल पर डोर मेटरी, डॉ. केबिन, सिक रूम, वर्कशॉप और पांच शौचालय बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद केंद्रीय मंत्री सेक्टर 33 में 11.20 करोड़ की लागत से बने कम्युनिटी हॉल, पुस्तकालय भवन, बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन करेंगे जिसका कुल क्षेत्रफल 8560 वर्ग मीटर (कवर्ड एरिया 5745)हैं। इसमें 799.72 वर्ग मीटर में बनाए गए कम्युनिटी हॉल में पार्टी लॉन, लॉबी, प्रवेश लॉबी, कार्यालय, ग्रीन कक्ष और 626.09 वर्ग मीटर में बनाए गए पुस्तकालय भवन में रिसेप्शन, रीडिंग रूम, कांफ्रेंस रूम, डिजीटल लाइब्रेरी, कैफे आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। बेडमिंटन के तीन और वॉलीबॉल के दो कोर्ट बनाए गए हैं।

सामुदायिक केंद्र में भूतल के अलावा प्रथम व द्वितीय तल बनाया गया है (प्रत्येक की क्षमता 500 )। कांफ्रेंस हॉल में तीस और कैफेटेरिया में 100 लोग बैठ सकते है। पुस्तकालय भवन में 50 लोगों के लिए आडियो-वीडियो कक्ष, तीस के लिए कांफ्रेंस कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा डिजिटल लाइब्रेरी में 58 लोगों के बैठने की सुविधा रहेगी। पुस्तकालय के दोनों तलो पर 500-500 लोग सुविधा का फायदा उठा सकेगे।
उपायुक्त ने बताया कि इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री सेक्टर-32 में 7.24 करोड़ की लागत से बने कम्युनिटी सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। इसमें भूतल, प्रथम तल और टे्रस तल बनाए गए हैं, 992 वर्ग मीटर बनाए गए भूतल में कमेटी कक्ष, कार्यालय, बैड मिंटन हॉल, बहुउद्देश्य हॉल, किचन, डेक, शौचालय, प्रथम तल (776 वर्ग मीटर) में जिम, टेबल टेनिस, रीडिंग रूम, ब्राईडल, सूइट-1 व 2, शौचालय, टे्रस फ्लोर पर मम्टी/ मशीन रूम-1 (क्षमता 500 व्यक्ति) बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 9 की सडक़ का नवीनीकरण व पौधारोपण-0 से 600 मीटर(शहीद उधम सिंह पार्क) का, जिसका उद्धाटन केंद्रीय मंत्री करेंगे। इस प्रोजेक्ट पर एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत आई है। इसका क्षेत्रफल 6.5 एकड़ है। इसमें पैदल पॉथ 4500 फीट, एक-एक कैटल व मेन गेट एक-एक, एक हजार मीटर चार दीवारी बनाई गई है। इसके अलावा 750 पौधे लगाए गए है, 3900 वर्ग मीटर में घास लॉन, 20 बेंच, 200 खजूर पेड़ और 4 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग बनाए गए हैं।

