डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से परिसीमन के लिए सरकार के प्रस्तावों को सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा करने की अपील की है। साथ ही लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या में अगले 25 साल तक बदलाव न करने और 2029 के चुनावों से महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू किये जाने की मांग की।
खरगे ने पीएम को लिखी चिट्ठी में सरकार के परिसीमन प्रस्तावों पर बातचीत के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने और सभी राजनीतिक दलों व राज्य सरकारों को इन प्रस्तावों का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त वक्त देने की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष इससे पहले भी पीएम मोदी को 16 जुलाई को लिखी चिट्ठी में ये अपील कर चुके हैं। दरअसल, उनका ताजा पत्र केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री के साक्षात्कार में संसद का विशेष सत्र बुलाने की बात को लेकर आया है।
खरगे ने कहा कि शायद यही वजह है रि मानसून सत्र को स्थगित करने में देरी हो रही है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे को 16 और 17 अप्रैल की तरह बुलडोज न करने की अपील की।
यह भी की अपील-
25 साल तक न करें लोकसभा की 543 सीट संख्या में बदलाव।
2029 चुनाव से महिलाओं के लिए लागू करें एक-तिहाई आरक्षण।

