स्थानीय

दरभंगा : ‘न्यूज वॉच’ पत्रिका के अगस्त अंक का विमोचन, डॉ. जाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन

‘न्यूज वॉच’ जैसी पत्रिका समाज को सही जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं : डॉ. शारिक हुसैन

सकारात्मक और तथ्यपरक पत्रकारिता समाज के लिए नितांत आवश्यक है : डॉ. सुनील कुमार मिश्रा

पत्रिका शिक्षा तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता देती रहेगी : प्रो. अबसारुल हक 

अच्छे लेखन और सार्थक विचारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है : प्रो. आफाक हाशमी 

दरभंगा : डॉ. जाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, लहेरियासराय में आज राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका ‘न्यूज वॉच’ के अगस्त अंक का विमोचन समारोहपूर्वक किया गया. कार्यक्रम में शिक्षाविदों, पत्रकारों तथा सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों सहित बड़ी तादाद में अन्य लोगों की उपस्थिति रही.

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शारिक हुसैन, सचिव, डॉ. जाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज ने की. मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुनील कुमार मिश्रा उपस्थित रहे. वहीं, पत्रिका के संरक्षक प्रो. अबसारुल हक एवं प्रो. आफाक हाशमी की विशेष उपस्थिति रही. विशिष्ट अतिथि के रूप में सागर कुमार झा ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई.

इस अवसर पर डॉ. इम्बेसातुल हक, सह-संपादक, न्यूज वॉच ने पत्रिका के अगस्त अंक की विशेषताओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ‘न्यूज वॉच’ का उद्देश्य समसामयिक विषयों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है. शिक्षा, समाज, युवा, संस्कृति तथा देश-विदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को पत्रिका में प्रमुखता दी जाती है.

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. शारिक हुसैन ने ‘न्यूज वॉच’ के अगस्त अंक के विमोचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी पत्रिकाएं समाज को सही जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने पत्रिका की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सकारात्मक और तथ्यपरक पत्रकारिता समाज के लिए नितांत आवश्यक है.

संरक्षक प्रो. अबसारुल हक ने ‘न्यूज वॉच’ की निरंतर प्रगति की कामना की और कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पत्रिका शिक्षा तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता देती रहेगी.

प्रो. आफाक हाशमी ने भी पत्रिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अच्छे लेखन और सार्थक विचारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.

कार्यक्रम में डॉ. प्रभाकर झा, ब्यूरो चीफ, न्यूज वॉच, दरभंगा की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही. इसके अलावा डिजिटल हेड सुजीत कुमार सिंह, स्थानीय संवाददाता तरुण कुमार, राजेश कुमार सिंह, सूरज ठाकुर एवं खलील अहमद भी मौजूद रहे.

कार्यक्रम का वातावरण सौहार्दपूर्ण और गरिमामय रहा. उपस्थित अतिथियों ने ‘न्यूज वॉच’ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा पत्रिका को निरंतर बेहतर सामग्री के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *