मनोरंजन

OTT Release This Week: 17 से 23 अगस्त तक ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का तड़का, 8 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

डेस्क: अगस्त का(third week of August) तीसरा हफ्ता ओटीटी दर्शकों (OTT viewers)के लिए काफी खास रहने वाला है। 17 से 23 अगस्त के बीच नेटफ्लिक्स (Netflix)और जियो हॉटस्टार(Jio Hotstar) समेत कई बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इस हफ्ते रोमांटिक कॉमेडी से लेकर क्राइम थ्रिलर सुपरहीरो ड्रामा डॉक्यूमेंट्री और रियलिटी शो तक देखने को मिलेगा। अगर आप सिनेमाघर जाने के बजाय घर बैठे नई फिल्म या सीरीज देखने का इंतजार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपके पास कई विकल्प मौजूद रहेंगे।

इस हफ्ते की शुरुआत जियो हॉटस्टार की सुपरहीरो सीरीज लैंटर्न्स से होगी। यह सीरीज 17 अगस्त को रिलीज होगी। इसकी कहानी नए रिक्रूट जॉन स्टीवर्ट और लैंटर्न लेजेंड हैल जॉर्डन के इर्द गिर्द घूमती है। दोनों एक हत्या की जांच के दौरान धरती से जुड़े कई गहरे रहस्यों का सामना करते हैं। सुपरहीरो और मिस्ट्री पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह सीरीज खास हो सकती है।
18 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर सील टीम रिलीज होगी। यह अमेरिकी सस्पेंस सीरीज एक नेवी टीम की कहानी पर आधारित है। टीम के सदस्य खतरनाक मिशन को अंजाम देने के साथ अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों से भी जूझते नजर आएंगे। इसी दिन जियो हॉटस्टार पर लोकप्रिय डार्क सिटकॉम इट्स ऑलवेज सनी इन फिलाडेल्फिया का 18वां सीजन भी स्ट्रीम होगा। इस सीरीज की IMDb रेटिंग 8.8 बताई गई है।
19 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर फ्रीफॉल: ए रेकनिंग फॉर बोइंग नाम की डॉक्यूमेंट्री रिलीज होगी। रॉरी कैनेडी के निर्देशन में बनी यह डॉक्यूमेंट्री बोइंग व्हिसलब्लोअर जॉन बार्नेट की मौत के बाद सामने आए घटनाक्रम पर केंद्रित है। वास्तविक घटनाओं और कॉरपोरेट विवादों में रुचि रखने वाले दर्शकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण रिलीज हो सकती है।

20 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्वीडिश क्राइम थ्रिलर सीरीज ब्लड सैक्रिफाइस दस्तक देगी। कहानी दो पुलिस अधिकारियों की हत्या के बाद शुरू होती है। मामले की जांच कर रहा एक डिटेक्टिव हत्यारे तक पहुंचने के लिए अपने पिता के साथ वर्षों बाद फिर से जुड़ता है। अपराध और रहस्य से भरपूर यह सीरीज दर्शकों को अंत तक बांधे रखने की कोशिश करेगी।
21 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म प्यार प्रेमा कल्याणम रिलीज होगी। फिल्म की कहानी पावी नाम की इंफ्लुएंसर के इर्द गिर्द है जो शादी के बाद अपना घर छोड़कर जाने से इनकार कर देती है। इसके बाद उसका पति उसी के घर में रहने का फैसला करता है। अब दोनों एक साथ कैसे एडजस्ट करते हैं यही फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाता है।
इसी दिन जियो हॉटस्टार पर ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 भी रिलीज होगा। यह रिवेंज पॉलिटिकल रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है और इसके नए एपिसोड हर शुक्रवार स्ट्रीम होंगे। सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।

22 और 23 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर हसल रियलिटी शो के नए एपिसोड देखने को मिलेंगे। इसमें कंटेस्टेंट्स अपने रैप और म्यूजिक टैलेंट का प्रदर्शन करते हैं। शो को रैपर बादशाह जज कर रहे हैं और हर शनिवार तथा रविवार इसके नए एपिसोड स्ट्रीम किए जाते हैं।
इस तरह 17 से 23 अगस्त के बीच ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर की आठ फिल्में और सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। अगर आपको रोमांस पसंद है तो प्यार प्रेमा कल्याणम अच्छा विकल्प हो सकता है वहीं क्राइम थ्रिलर के शौकीन ब्लड सैक्रिफाइस देख सकते हैं। सुपरहीरो फैंस के लिए लैंटर्न्स और रियलिटी शो पसंद करने वालों के लिए हसल इस हफ्ते खास आकर्षण रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *