करनाल जिला प्रादेशिक राष्ट्रीय हरियाणा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक जगमोहन आनंद ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

भारत की स्वतंत्रता के लिए ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को कोटी-कोटी नमन: जगमोहन आनंद

उप मंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक जगमोहन आनंद ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक दी शुभकामनाएं

घरौंडा/ करनाल, 15 अगस्त। 80वां उप मंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह घरौंडा की नई अनाज मंडी के प्रांगण में जोश, उत्साह तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने मंच पर उपस्थित शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आरम्भ राष्टï्रीय गीत वंदे मातरम् से किया गया और राष्टï्रीय गान के साथ समापन हुआ।

इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने अपने संबोधन में उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और भारत की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को कोटी-कोटी नमन किया। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हरियाली तीज की भी हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश की सीमाओं पर तैनात उन वीर सैनिकों को भी विशेष रूप से नमन किया, जो विपरीत परिस्थितियों में भी तिरंगे की शान को बनाए रखे हुए हैं। इन वीर जवानों के बलिदान की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश तिरंगामय हो गया है। हर गली, हर घर तिरंगे के रंगों से सजा है और हर कोने में देशभक्ति की गूंज सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे इतिहास, संघर्ष और सपनों का जीवंत प्रतीक है।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि सरकार ने हमेशा शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को अपनी पहली प्राथमिकता दी है। जो जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए, उनके एक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक फैसले देश के नवनिर्माण में अहम योगदान दे रहे हैं। सरकार द्वारा गरीबों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं से समाज के कमजोर वर्गों को बराबरी, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि करनाल जिला तरक्की और खुशहाली के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार के करीब 12 वर्षों के शासनकाल में करनाल शहर देश के 100 स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल हुआ है। करनाल ने स्वच्छता रैंकिंग में पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और सडक़ परिवहन के क्षेत्र में व्यापक मजबूती आई है। करनाल में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेडिकल यूनिवर्सिटी कुटेल, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल आउटर पर रिंग रोड तथा करनाल शहर के बीचों-बीच एलिवेटेड पुल सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेज गति से जारी है।

उन्होंने कहा कि भारत केवल सांस्कृतिक और सैन्य शक्ति में ही नहीं, बल्कि दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। खेलों के क्षेत्र में हरियाणा ने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीते। इनमें हरियाणा के खिलाडिय़ों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 10 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं। प्रदेश की बेटियों ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का गौरव और बढ़ाया है। सरकार ने खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों, उनके प्रशिक्षकों और परिवारों को उनकी उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने आम जनता को सशक्त बनाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट की सभी टुकडिय़ों व संास्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित भी किया।

ये रहे मौजूद
एसडीएम राजेश कुमार सोनी, डीएसपी मनोज कुमार, तहसीलदार तरूण प्रकाश, नपा चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, पूर्व चेयरमैन निर्मल वैरागी, मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इन स्कूलों द्वारा दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की टुकडिय़ों ने मार्च पास्ट, स्कूली बच्चों ने सामूहिक मास पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जीएमएसएस स्कूल घरौंडा के विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, जीजीएसएस स्कूल घरौंडा के विद्यार्थियों ने डम्बल लेजियम, मून स्टार स्कूल घरौंडा के विद्यार्थियों ने राजस्थानी नृत्य, ग्लोबल पैराडाइज कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति नाटक, यूनिवर्सल एकेडमी के छात्रों ने मानव पिरामिड, जीएचएस लालुपुरा के विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नाटक, के डी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना महाराष्टिï्रयन डांस, जीएसएस स्कूल चौरा के विद्यार्थियों ने देशभक्ति थीम पर मूक अभिनय, एल टी टी एम स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति योगा नृत्य, पार्थ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति सामूहिक नृत्य, आर एल एस स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति नृत्य और जी जी एस एस स्कूल के बच्चों ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *