डेस्क : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान जीवित मतदाताओं को मृत घोषित कर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पाटर्ी (भाजपा) और चुनाव आयोग की आलोचना की है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने यहां राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के नेहरू विहार वाडर् में भाजपा के बूथ लेवल एजेंट ने फॉर्म-7 के जरिए 75 जीवित मतदाताओं को मृत घोषित कर उनके नाम कटवाने की कोशिश की।
कांग्रेस के बीएलए द्वारा जांच में 65 ऐसे मतदाताओं की पहचान की गयी, जिनके नाम मृत घोषित कर सूची से हटाए गए थे। इस दौरान 16 प्रभावित मतदाताओं को पहचान पत्रों के साथ मीडिया के सामने पेश किया गया।
यादव ने कहा कि फॉर्म-7 का दुरुपयोग रोकने और प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। उन्होंने प्रभावित मतदाताओं को सुनवाई का अवसर देने और दोषी अधिकारियों तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कारर्वाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।



