राष्ट्रीय

ट्रेन के AC वेंट में भरा मिला कचरा, वीडियो ने खोली यात्रियों की गंदी आदतों की पोल

डेस्क: ट्रेन में सफर (Train Journey) के दौरान एसी की कूलिंग (AC cooling) कम होने या हवा ठीक से नहीं आने की शिकायत अक्सर सुनने को मिलती है। लेकिन क्या हो अगर एसी वेंट (AC vent) से ठंडी हवा के बजाय कचरा निकलने लगे? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने ट्रेन में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ यात्रियों की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में एक यात्री ट्रेन के एसी वेंट को पेचकस की मदद से खोलता नजर आता है। जैसे ही वेंट की ग्रिल हटाई जाती है, अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। वेंट के भीतर चिप्स के पैकेट, प्लास्टिक की थैलियां, इस्तेमाल किए हुए चाय के कप और दूसरे तरह का कचरा ठूंस-ठूंसकर भरा दिखाई देता है।
जिस वेंट से आनी थी हवा, वहीं भर दिया कचरा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभजीत दास नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखाई देता है कि एक व्यक्ति वेंट खोलने के बाद कपड़े की मदद से अंदर जमा कचरे को बाहर निकालता है।
वीडियो शेयर करने वाले यूजर के मुताबिक, कुछ यात्री डस्टबिन का इस्तेमाल करने के बजाय सीट या कोच में मौजूद संकरी जगहों में कचरा छिपा देते हैं। इसी तरह एसी वेंट में कचरा भरने से हवा के प्रवाह पर भी असर पड़ सकता है। इसके बाद यही यात्री ट्रेन की एसी कूलिंग ठीक नहीं होने की शिकायत करते हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने यात्रियों की इस आदत पर नाराजगी जताई। कई लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भी ट्रेनों में यात्रियों को सीट के नीचे, खिड़की के कोनों और दूसरी जगहों पर कचरा छिपाते देखा है।
कुछ यूजर्स ने सुझाव दिया कि ट्रेनों में ऐसी जगहों पर डस्टबिन की व्यवस्था बढ़ाई जानी चाहिए, जहां यात्री आसानी से उनका इस्तेमाल कर सकें। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि केवल सुविधा उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है, यात्रियों को भी स्वच्छता की जिम्मेदारी समझनी होगी।
एक यूजर ने सख्त निगरानी की वकालत करते हुए कहा कि ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरों की मदद से कचरा फैलाने वालों की पहचान कर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ट्रेनों की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए रेलवे प्रशासन और यात्रियों, दोनों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
यह वीडियो एक ओर जहां ट्रेन के एसी सिस्टम की नियमित सफाई और रखरखाव पर सवाल खड़े करता है, वहीं दूसरी ओर यात्रियों से अपील भी करता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *