संगठन के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य , उत्पीड़न व परेशानी पर होगी तत्काल कार्रवाई, संगठन के कार्यकर्ताओं की हर समस्या के समाधान का भरोसा- राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभाई नाथ महाराज ने दिए सख्त दिशा-निर्देश!!

अखिल भारतीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी राजभाई नाथ महाराज ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं, सदस्यों एवं पदाधिकारियों से संगठन के प्रति समर्पण, सतर्कता, निष्ठा, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन और आपसी विश्वास से ही संभव है। आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी प्रयाम कर्तव्य है! राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विशेष रूप से कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि यदि संगठन के किसी कार्यकर्ता, सदस्य अथवा पदाधिकारी को शासन, प्रशासन या किसी अन्य स्तर से किसी प्रकार की समस्या या परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वह बिना किसी संकोच के संगठन के संबंधित वरिष्ठ पदाधिकारी को तत्काल अवगत कराए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में स्वयं को अकेला न समझें। समस्या की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पदाधिकारी स्वयं संबंधित कार्यकर्ता से संपर्क करेंगे और मामले की उचित जानकारी लेकर उसके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। राजभाई नाथ महाराज ने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और निष्पक्षता से पालन करने तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ा है।

