बिहार

नेहा बोरा पर हमला सुनियोजित, बेटियों को अपराधी बनाया जा रहा : पप्पू यादव

डेस्क:पटना। बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने ऊपर हुए कथित हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ हमला पहले से सुनियोजित था और इस घटना के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। सांसद ने नेहा बोरा पर कथित हमले का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। पप्पू यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जब नेहा पर हमला किया जा रहा था और एक बेटी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया जा रहा था, तब यह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन करने वाली या आवाज उठाने वाली बेटियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों को अपराधी बनाया जा रहा है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
सांसद ने अपने ऊपर हुए कथित हमले को लेकर कहा कि उन्हें डरने की कोई वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव को आज तक किसी चीज से डर नहीं लगा और आगे भी वह डरने वाले नहीं हैं। वह देश के लोगों और अपने विचारों के लिए किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
पप्पू यादव ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से संबंधित राजनीतिक बयानों से लोगों का चाल-चरित्र सामने आता है। उन्होंने बेटियों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि कानून के तहत ऐसी घटनाओं के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सांसद ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए कहा कि वे सनातनियों के विचारों, युवाओं और बेटियों के मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। जब तक इन मामलों में जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक वह अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि उन्हें किसी चीज का डर नहीं है। देश के लोगों के लिए वह किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। देश के लोगों के लिए वह एक लाख बार मरना भी पसंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *