दरभंगा बिहार स्थानीय

बिना डॉक्टर संचालित 3 जांच केंद्र सील, एसडीओ शशांक राज की बड़ी कार्रवाई

जाँच के क्रम में  एसडीओ शशांक राज

बिरौल । सुपौल बाजार क्षेत्र में बिना योग्य डॉक्टर और प्रशिक्षित तकनीशियन के संचालित तीन जांच केंद्रों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीओ शशांक राज के नेतृत्व में शनिवार को औचक छापेमारी कर तीनों केंद्रों को सील कर दिया गया।सील किए गए केंद्रों में जय माता दी अल्ट्रासाउंड सेंटर, डीएस अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी सेंटर तथा पटना डिजिटल एक्स-रे शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान पंजीकृत डॉक्टर की अनुपस्थिति, आवश्यक कागजात नहीं दिखाने और निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। मरीजों से अधिक शुल्क वसूलने और बिना डॉक्टर के जांच रिपोर्ट तैयार करने की शिकायतें भी सामने आई थीं।
एसडीओ शशांक राज ने स्पष्ट कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र के अन्य निजी जांच केंद्रों की भी जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *