वायरल वीडियो

अल्मोड़ा निवासी रवि टम्टा ने बनाई उड़नेवाली कार !

डेस्क : उत्तराखंड के अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम के पास काफलीखान गांव के रहने वाले रवि टम्टा ने पूरी तरह बिजली से चलने वाले उड़ने वाले व्हीकल ( Electric Flying Vehicle ) के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है। यह एक उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार है। रवि ने अपने स्टार्टअप हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड (Hapida Sky Private Limited) के तहत इस व्हीकल को तैयार किया है और इसे HAPIDA SKYNeX नाम दिया गया है। वर्षों की कड़ी रिसर्च और मेहनत के बाद इस प्रोटोटाइप की पहली सफल उड़ान भारत में पर्सनल एयर मोबिलिटी (हवाई यात्रा) के सपने को हकीकत के करीब ले आई है।

अपनी हेलीकार की क्षमता के बारे में बात करते हुए टम्टा ने कहा कि अगर डीजीसीए से अनुमति मिली तो वह अल्मोड़ा शहर से 40 किलोमीटर दूर अपने गांव काफलूखान तक का सफ़र 40 मिनट में तय कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *