अंतरराष्ट्रीय

मिशिगन में अब्दुल के बाद, भारतीय मूल के रंजीव ने भी रचा

डेस्क: अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों का राजनीतिक दबदबा लगातार बढ़ रहा है. अब इस कड़ी में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. भारतीय मूल के अमेरिकी नेता रंजीव पुरी ने मिशिगन की राजनीति में इतिहास रच दिया है. डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता रंजीव पुरी को मिशिगन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का स्पीकर चुना गया है.

इसके साथ ही वो इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं. खास बात ये है कि जिस मिशिगन में अब्दुल ने अपनी जीत से रिकॉर्ड बनाया था, उसी राज्य में रंजीव पुरी ने भी एक नई उपलब्धि हासिल की है. पंजाबी प्रवासी परिवार में जन्मे रंजीव की ये सफलता न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि अमेरिका में रह रहे दक्षिण एशियाई लोगों के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

42 वर्षीय रंजीव पुरी को गुरुवार को मिशिगन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का स्पीकर चुना गया. इसके साथ ही वो इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी नेता बन गए हैं. अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए रंजीव ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि वो अपने सहयोगियों की ओर से मिले भरोसे और समर्थन के लिए आभारी हैं.

पोस्ट में उन्होंने लिखा, वो मिशिगन के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए राज्य के नए नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं. उन्होंने सीनेट के नए मेजॉरिटी लीडर डैरिन कैमिलेरी और नवनिर्वाचित गवर्नर जोसलिन बेन्सन के साथ काम करने की भी बात कही. रंजीव पुरी का परिवार पंजाब से अमेरिका जाकर बसा था. उनके माता-पिता बेहतर भविष्य की तलाश में अमेरिका आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *