खेल

वनडे विश्व कप 2027 क्वालीफायर्स का शेड्यूल आया सामने, जानें कब खेले जाएंगे मैच

डेस्क: वनडे विश्व कप (2027) क्वालीफायर्स अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच खेले जाएंगे। क्रिकइंफो को जानकारी मिली है कि आईसीसी ने प्रतियोगिता की तारीखों पर मुहर लगा दी है लेकिन आयोजित होने की जगह पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। जुलाई में आईसीसी द्वारा घोषित किए गए विश्व कप 2027 के नए फॉर्मैट के मुताबिक क्वालीफायर्स का विजेता सीधे प्रमुख ग्रुप में प्रवेश कर जाएगा जबकि क्वालीफायर्स में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान की टीम वनडे विश्व कप के पहले राउंड में पहुंचेगी। जिसे सुपर सीरीज का नाम दिया गया है और फिर सुपर सीरीज़ के विजेता को 12 देशों के बीच प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा।
आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 शहरों में 4 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच खेला जाएगा। विश्व कप क्वालीफायर्स में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 30 सितंबर 2026 तक की वनडे रैंकिंग के आधार पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर दो सबसे निचली रैंकिंग वाली पूर्ण सदस्य टीमें, CWC लीग-2 की शीर्ष चार टीमें और विश्व कप क्वालीफायर्स प्लेऑफ से क्वालीफाई करने वाली शीर्ष चार टीमें शामिल होंगी।
विश्व कप क्वालीफायर्स प्लेऑफ में CWC लीग 2 की निचली चार टीमें और चैलेंज लीग की चार टीमें आमने-सामने होंगी। चैलेंज लीग को विश्व क्रिकेट का तीसरा स्तर माना जाता है। प्लेऑफ का प्रारूप अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन इस आठ टीमों के टूर्नामेंट से शीर्ष चार टीमें 2027 वनडे विश्व कप क्वालीफायर्स के लिए क्वालीफाई करेंगी। चैलेंज लीग में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें छह-छह टीमों के दो समूहों में बांटा जाएगा। प्रत्येक टीम इस पूरे चक्र के दौरान तीन राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट खेलेगी।
दोनों समूहों से शीर्ष दो-दो टीमें विश्व कप क्वालीफायर्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। वेस्टइंडीज़ इस समय वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है और सितंबर में भारत के ख़लिाफ़ होने वाले दो मैच ही उसे और खेलने हैं। इन मुकाबलों के नतीजों के साथ-साथ अफगानिस्तान (8वें स्थान) और आयरलैंड (12वें स्थान) के बीच होने वाली आगामी सीरीज के परिणाम भी उसकी रैंकिंग पर असर डाल सकते हैं।
अगर आयरलैंड ने अफगानिस्तान को 4-1 या 5-0 से हराकर सीरीज जीत ली, तो भारत के खिलाफ दो जीत वेस्टइंडीज को शीर्ष आठ में पहुंचाने के लिए पर्याप्त हो सकती है। लेकिन अगर अफगानिस्तान सीरीज जीत जाता है, तो वेस्टइंडीज के लिए 2027 वनडे विश्व कप में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर्स खेलना लगभग तय हो जाएगा। इससे पहले भी वेस्टइंडीज 2023 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने में भी नाकाम रहा था। जिसके बाद हरारे में खेले गए क्वालीफायर्स टूर्नामेंट में उसे नीदरलैंड्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद पहली बार वेस्टइंडीज़ विश्व कप से बाहर हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *