अहमदाबाद :विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत, पीएम मोदी के लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंस – नशा मुक्त युवा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए, माई भारत एन जी ओ के तत्वावधान में आज ‘सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया’ क्षेत्रीय कार्यालय, अहमदाबाद में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारीगण शामिल हुए।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया।

