मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में आज प्रेस वार्ता कर, शिव भक्त रवि कुमार ने मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर के तोड़े गए शिव परिवार मंदिर,पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए सावन माह में सोनपुर के पहलेजा घाट से दंड यात्रा करते हुए बाबा गरीबनाथ जी का जलाभिषेक करनेे की घोषणा की। मौके पर उपस्थित मंदिर के सक्रिय आंदोलन कर्ता अनिल कुमार ने बताया की हिंदू धर्म के इतिहास में पहली बार किसी शिव भक्त ने प्रशासन द्वारा क्रूरता पूर्वक तोड़े गए मंदिर के लिए दंड यात्रा करनेे की मन्ननत रख संकल्प लिया है।

उन्होंने बाबा गरीबनाथ धाम में आने वाले लाखों शिव भक्त एवं हजारों सेवादारों को यह संदेश दिया है कि इस दंड यात्रा से हमें अपने मंदिरों के लिए लड़ने की प्रेरणा मिलेगी सभी। उन्होंने शिवभक्तों को आमंत्रित करते हुए कहा कि – ‘मैं सभी शिव भक्तों से निवेदन करता हूँ कि कल बाबा गरीब नाथ मंदिर से 11 बजे विधिवत पूजा अर्चना करके यात्रा प्रारंभ करेंगे सभी शिव भक्त उन्हें आकर अपनी शुभेच्छा दें।’

