अन्य

दरभंगा: हाइवा की टक्कर से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल

दरभंगा/बहेड़ी:(सुरज ठाकुर)। बहेड़ी क्षेत्र के बाबा चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी कर घर लौट रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।

MVI_2067

मृतकों की पहचान मो. तबरेज़ (48 वर्ष) और मो. आजाद (45 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों रहतौली गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरी कर शाम में अपने घर लौट रहे थे, तभी बाबा चौक के पास हाइवा की चपेट में आ गए।

मो. तबरेज़ अपने पीछे चार बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। वहीं मो. आजाद के भी चार बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही हथौड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

MVI_2066

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *