डेस्क: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 3,682.44 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 3,120.20 करोड़ रुपए रहा था।
एपीएसईजेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,609.77 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 10,004.06 करोड़ रुपए थी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 7,252.7 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 6,103.59 करोड़ रुपए था।


